नई राजनीतिक व्यवस्था में गुप्तचर पुलिस और गुप्तचर न्यायालय की भूमिका
9 मई, प्रातःकालीन सत्र।
नई राजनीतिक व्यवस्था में हम गुप्तचर पुलिस को बहुत मजबूत करेंगे। हम सीबीआई, सीआईडी, इंटेलिजेंस ब्यूरो, ईडी आदि संस्थाओं को बहुत अधिक सक्रिय करेंगे। हम गुप्तचर पुलिस की संख्या भी बहुत अधिक बढ़ाएंगे। प्रत्येक अपराधी के मन में यह भय होना ही चाहिए कि मैं अपराध करके बच नहीं सकूंगा।
मैं इस बात का भी पक्षधर हूं कि देश में गुप्तचर न्यायालय होने चाहिए। जिन क्षेत्रों में लोग अपराधियों से डरते हों, वहां गुप्तचर प्रणाली अल्पकाल के लिए लागू की जा सकती है। इस तरह के न्यायालय बहुत उपयोगी हो सकते हैं।
नई राजनीतिक व्यवस्था में प्रत्यक्ष पुलिस की तुलना में गुप्तचर पुलिस और गुप्तचर न्यायालय अधिक स्थापित किए जाएंगे।
Comments