समान नागरिक संहिता और हिंदू कोड बिल का अंत
14 में प्रातःकालीन सत्र
नई व्यवस्था लागू होने के बाद तुरंत हम जो 10 कार्य करेंगे, उनमें एक कार्य होगा कि हम समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। हिंदू कोड बिल को तुरंत समाप्त कर दिया जाएगा। इसके साथ-साथ दल-बदल कानून को भी समाप्त कर दिया जाएगा, क्योंकि हमारे विचार में हिंदू कोड बिल सांप्रदायिकता बढ़ाने के उद्देश्य से लाया गया था। हिंदू कोड बिल ने हिंदू-मुसलमान के बीच टकराव पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। हिंदू कोड बिल ने ही महिला और पुरुष के बीच भी विवाद पैदा कर दिया है।
इसी तरह दल-बदल कानून सत्ता के केंद्रीकरण का आधार बना। सांसदों की स्वतंत्रता पार्टी नेताओं पर जाकर केंद्रित हो गई। राजनीतिक दल सांसदों को जनप्रतिनिधि न मानकर अपना एजेंट मानने लग गए। उन्हें न संसद में बोलने की स्वतंत्रता थी, न उन्हें मत देने की स्वतंत्रता थी, न उन्हें घूस में हिस्सा मांगने की स्वतंत्रता थी। वे तो सिर्फ नेताओं की कठपुतली बनकर रह गए।
हम इस कानून को समाप्त करेंगे। या तो भ्रष्टाचार बंद होगा अथवा भ्रष्टाचार विकेंद्रित होगा। हम केंद्रित भ्रष्टाचार के पक्ष में नहीं हैं। आज भी बड़े नेताओं के चमचे, मीडिया वाले या अन्य लोग दल-बदल कानून का लगातार समर्थन करते हैं, जो गलत है।
हम अपने 10 कार्यों से यह प्रमाणित कर देंगे कि हम न्यूनतम सत्ता के पक्षधर हैं, केंद्रित सत्ता के नहीं। हम सुशासन नहीं, स्वशासन के पक्षधर हैं।
Comments