नई समाज व्यवस्था में असीम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सिद्धांत
10 में प्रातःकालीन सत्र। नई समाज व्यवस्था में हम प्रत्येक व्यक्ति को असीम स्वतंत्रता की गारंटी देंगे। कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति के साथ जुकर रह सकता है और कभी भी वह किसी के साथ संबंध तोड़ सकता है। कोई भी संपत्ति वह अपने पास रख सकता है। संपत्ति की कोई सीमा नहीं बनाई जाएगी। वह अपना साथी बदलते समय अपनी पूरी संपत्ति लेकर जा सकता है। किसी भी व्यक्ति को देश छोड़ने की भी पूरी स्वतंत्रता होगी। उसकी संपत्ति किसी परिस्थिति में रोकी नहीं जाएगी। इस तरह हम प्रत्येक व्यक्ति को असीम स्वतंत्रता की गारंटी देते हैं।
यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे की स्वतंत्रता में बाधा पहुँचाता है, तब व्यवस्था उस बाधा पहुँचाने वाले को उस संविधान के अनुसार दंडित करने की गारंटी देगी, जिस संविधान को उन व्यक्तियों ने मिलकर बनाया है। व्यवस्था बनाने में सब लोग शामिल रहेंगे। इसका अर्थ यह है कि व्यवस्था बनाने में वह व्यक्ति भी शामिल है। जो व्यवस्था बनेगी, उस व्यवस्था का उसे पालन करना ही होगा। वह उस व्यवस्था को कभी भी छोड़ सकता है, लेकिन तोड़ नहीं सकता। इस तरह हम नई व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति की असीम स्वतंत्रता की गारंटी देंगे।
Comments