स्थिर मुद्रा, सशक्त भारत: नई राजनीतिक व्यवस्था का संकल्प
17 Jun 26 00:06
3
स्थिर मुद्रा, सशक्त भारत: नई राजनीतिक व्यवस्था का संकल्प
13 जून प्रातःकालीन सत्र
हम नई राजनीतिक व्यवस्था में मुद्रा को बिल्कुल स्थिर कर देंगे। हमारी भारतीय मुद्रा का मूल्य कभी कम-अधिक होगा ही नहीं। इसके लिए हम किसी प्रकार का घाटे का बजट नहीं बनाएंगे। हमारा बजट हर हालत में सरप्लस होगा। हम किसी भी प्रकार के विकास के लिए या सुविधा के लिए किसी से ऋण लेंगे ही नहीं। इस तरह हमारी मुद्रा स्थिर रहेगी, दुनिया में विश्वसनीय रहेगी। हम आत्मनिर्भर रहेंगे, सम्मान के साथ रहेंगे।
भारत में न किसी प्रकार की मुद्रास्फीति होगी, न कोई लंबा-चौड़ा बजट होगा। सब कुछ सामान्य तरीके से चलता रहेगा। हम कोई विशेष दौड़-धूप नहीं करेंगे। इस तरह हमारी मुद्रा पूरी तरह स्थिर रहेगी।
Comments