नरेगा योजना: शुरुआत, विकृति और सुधार

मैं प्रारंभ से ही नरेगा योजना का पक्षधर रहा हूँ। मनमोहन सिंह ने 20 वर्ष पहले नरेगा योजना शुरू की थी और ग्रामीण रोजगार के लिए यह कार्य बहुत ही अच्छा था। मैंने उस समय भी दिल खोलकर इस योजना की प्रशंसा की थी। यह ज़रूर है कि कम्युनिस्टों के दबाव में दो-तीन वर्ष के बाद मनमोहन सिंह ने इस योजना को विकृत कर दिया था, लेकिन वर्तमान सरकार इस योजना को ठीक दिशा में आगे बढ़ा रही है।

20 वर्ष पहले जहाँ नरेगा की मजदूरी ₹60 थी और महँगाई दर के हिसाब से उसे वर्तमान में ढाई सौ रुपये हो जाना चाहिए था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम मजदूरी ₹300 करके बहुत ही अच्छा काम किया। उस समय मजदूरों को वर्ष में 100 दिन काम की गारंटी दी जाती थी, अब सवा सौ दिन काम की गारंटी दी जा रही है। मैं तो चाहता हूँ कि यह गारंटी वर्ष भर की दे दी जाए। साथ ही यदि ₹300 से भी कुछ अधिक बढ़ाना पड़े, तो कोई हरज नहीं है।

मैं नरेगा योजना को बहुत ही सफल योजना मानता हूँ और वर्तमान सरकार इस दिशा में ठीक तरह से आगे बढ़ रही है। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में नरेगा में जो विकृति पैदा हुई थी, वर्तमान सरकार उसे भी धीरे-धीरे सुधार रही है।