नितिन गडकरी का विज़न: पेट्रोल-डीज़ल आयात से आत्मनिर्भर भारत
नितिन गडकरी भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री हैं। इन्होंने अपने विभाग में सबसे अधिक सफलता के साथ कार्य किया है। जिस तरह इन्होंने भारत में सड़कों का विकास किया है, वह अभूतपूर्व है। इन्होंने धीरे-धीरे सड़कों से सरकार की आमदनी भी बढ़ाई है और साथ ही आवागमन भी सुलभ किया है।
नितिन गडकरी को ही इस बात का श्रेय जाता है कि इन्होंने धीरे-धीरे विदेशों से डीजल और पेट्रोल के आयात को लगातार कम करने की दिशा में प्रयास किए हैं। अब तो नितिन गडकरी की प्राथमिकता है कि हम विदेशों से डीजल-पेट्रोल का आयात बिल्कुल कम कर दें। इसके लिए एक तरफ इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ चलाई जा रही हैं, दूसरी तरफ हाइड्रोजन ट्रेनों का प्रयोग हो रहा है, और तीसरी तरफ 100% एथेनॉल का भी प्रयोग हो रहा है।
यहाँ तक कि एथेनॉल की कमी दूर करने के लिए नितिन गडकरी के परिवार ने भी अपनी फैक्ट्री में एथेनॉल बनाना शुरू किया है। यदि एथेनॉल का प्रयोग बड़ी मात्रा में होने लगा, तो पर्यावरण को भी लाभ होगा, किसानों को भी लाभ होगा और विदेशी मुद्रा भी बचेगी।
विपक्ष दिन-रात एथेनॉल के खिलाफ छाती पीट रहा है, लेकिन समाज पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। मैं तो गडकरी जी से निवेदन करूँगा कि वे जल्द से जल्द 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों को आगे लाएँ, जिससे भारत की जनता विदेशी पेट्रोल और डीजल से मुक्त हो सके। यदि आवश्यक हो, तो एथेनॉल का उत्पादन और तेज़ी से बढ़ाया जाए। हमें नितिन गडकरी की योग्यता पर पूरा विश्वास है।
Comments