अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेज: राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौती

छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में चार-पांच ऐसे लोग पकड़े गए हैं जो कई वर्ष से रायपुर में रहते थे लेकिन वह सभी विदेशी मुसलमान थे चोरी छिपे भारत में घुस आए थे और धीरे-धीरे असम बंगाल होते हुए रायपुर में आकर अपना डेरा बना लिए थे। इनके पास आधार कार्ड भी हैं राशन कार्ड भी हैं अन्य आवश्यक सभी दस्तावेज हैं सिर्फ एक कमी है कि उनका भारत में ना जन्म का इतिहास है ना कोई पुराना इतिहास है और अब तो यह बात सिद्ध हो गई है कि सब लोगों ने सभी दस्तावेज जाली बनवा लिए। दुर्भाग्य है भारत का कि इस प्रकार के लोगों के वकील विपक्षी नेता के रूप में हर जगह खड़े हो जाते हैं और वह कहते हैं की आधार कार्ड के आधार पर ही व्यक्ति को भारत का निवासी मान लिया जाए जबकि यह जाली आधार कार्ड बनवाने में इसी प्रकार के लोगों की पहले भूमिका रह चुकी है। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों में सारे देश को बहुत सावधानी से हर आदमी के विषय में जांच करनी चाहिए कि क्या वह भारत का निवासी है इस जांच के साथ-साथ हमें इस प्रकार के लोगों की भी पहचान करनी चाहिए जो लोग विभिन्न तकनीकी कानूनो को आधार बनाकर इन सब लोगों की मदद करते हैं। वर्तमान समय में हमारे लिए यह जरूरी है कि अब तक के विपक्षी दलों को खत्म करके एक नया विपक्ष खड़ा किया जाए क्योंकि भारत में वर्तमान विपक्षी दलों की नीयत संदेहास्पद हो गई है।