अयोध्या से व्यवस्था परिवर्तन अभियान का शुभारंभ

मैंने आपको पहले भी बताया था कि अब मैं अधिकांश सक्रियताओं से लगभग मुक्त हो चुका हूँ। अब हमारे साथियों ने मिलकर अयोध्या में एक स्वतंत्र रूप से व्यवस्था परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। यह कार्यक्रम 25 और 26 जुलाई को अयोध्या में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देशभर के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज उनकी टीम रामानुजगंज से अयोध्या के लिए रवाना हो गई है। ये साथी लगभग दो महीने तक अयोध्या में रहकर आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए वातावरण निर्माण करेंगे तथा 25-26 जुलाई के सम्मेलन की तैयारियाँ करेंगे।

आज हमारे साथी बैटरी से चलने वाली गाड़ी लेकर अयोध्या के लिए निकले हैं। आपको बता दें कि यह गाड़ी एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 किलोमीटर तक चल सकती है। यदि इसे सामान्य घरेलू व्यवस्था में चार्ज किया जाए तो पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 36 घंटे लगते हैं। यदि घर में विशेष मीटर की व्यवस्था हो तो यह लगभग 6 घंटे में चार्ज हो जाती है, और व्यावसायिक मीटर से चार्ज करने पर लगभग ढाई घंटे में पूरी तरह चार्ज हो सकती है।

इस प्रकार हमारे साथी अयोध्या को केंद्र बनाकर एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। आप सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद अपेक्षित है।

मैं स्वयं सशरीर इस अयोध्या कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकूँगा, लेकिन मेरा शुभाशीर्वाद और नैतिक समर्थन सदैव इस अभियान के साथ रहेगा।