एक्ट्रेस की आत्महत्या: क्या हर असफलता के लिए व्यवस्था जिम्मेदार है?
करीब 15 दिन पहले एक नामी एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली। उसने आरोप लगाया कि उसे योग्यता के बाद भी पर्याप्त काम नहीं मिल रहा था। उसकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि काम देने वाले उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहे थे, जिसके लिए वह तैयार नहीं थी।
इस तरह के आरोप बार-बार लगते रहे हैं। कई अन्य एक्ट्रेसों ने भी इस प्रकार के आरोप लगाए हैं। आत्महत्याएँ भी होती रही हैं। प्रश्न उठता है कि क्या हम मान लें कि वर्तमान में जो महिलाएँ एक्ट्रेस के रूप में सफल हो रही हैं, उन सबको यही करना पड़ा? यदि ऐसा मान लिया जाएगा, तो एक अराजकता पैदा हो जाएगी।
आमतौर पर असफल लोग ऐसे आरोप लगाते भी हैं और अनेक आरोपों में ऐसी सच्चाइयाँ भी होती हैं। किसने रोका था उस एक्ट्रेस को कि वह मजदूरी न करे? किसने रोका था कि वह शिक्षक का काम न करे? यदि आप अपनी योग्यता से अधिक प्राप्त करना चाहते हैं और वहाँ प्रतियोगिता में असफल हो जाते हैं, अथवा आप लीक से हटकर सुविधा देने के लिए तैयार नहीं हैं, तो इसके लिए समाज दोषी नहीं है।
इस प्रकार के आरोप लगाना एक फैशन बन गया है और नालायक लोग इसी प्रकार के आरोप लगाते रहते हैं। अब समय आ गया है कि इस प्रकार के आरोप लगाने वालों की चर्चा समाज बंद कर दे। आप यदि लीक से हटकर कोई सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह आपकी मर्जी है, आपकी आवश्यकता है और इसके लिए आपको सौदेबाजी भी करनी पड़ सकती है। समाज व्यवस्था पर इस प्रकार के अनर्गल आरोप लगाना अच्छी बात नहीं है।
Comments