केंद्र और प्रदेश के टकराव को समाप्त करने की नई शासन व्यवस्था
21 अगस्त प्रातः कालीन सत्र। हम नई राजनीतिक व्यवस्था में दो तरह की सरकार बनाएँगे। एक केंद्र सरकार होगी और एक संघ सरकार होगी। प्रदेश सरकार या अन्य सारी सरकारें समाप्त हो जाएँगी। केंद्र सरकार के पास सुरक्षा और न्याय तथा कुछ अन्य विभाग होंगे। संघ सरकार के पास बाकी सारे विभाग होंगे। वर्तमान समय में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के बीच जो टकराव होता रहता है, वह पूरी तरह गलत है। सुरक्षा और न्याय में संघ सरकार का कोई सीधा हस्तक्षेप नहीं होगा, लेकिन अन्य सारे मामले संघ सरकार देखेगी। वर्तमान भारत में प्रतिदिन कभी पानी का टकराव, कभी खदान का टकराव, कभी टैक्स का टकराव, कभी भाषा का टकराव—रोज कोई न कोई टकराव होते रहते हैं प्रदेश और केंद्र के बीच। इस प्रकार के टकराव बहुत घातक हैं। इसलिए हम प्रदेश सरकारों को खत्म करके सारे अधिकार संघ सरकार को दे रहे हैं और सुरक्षा और न्याय केंद्र सरकार के पास रहेगा। हम केंद्र और संघ के नाम भले ही बदल सकते हैं, लेकिन पृष्ठभूमि इसी तरह रहनी चाहिए। इस तरह हम लोकतंत्र की वर्तमान सड़ी-गली परिभाषा को बदलना चाहते हैं।
Comments